Pithoragarhhighlight

शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, नियम का उल्लंघन करने वाले 50 लोगों के काटे चालान

शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस अभियान चलाए हुए है. इसकी क्रम में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर हवालात की सैर कराई है. इसके साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले 50 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है.

पुलिस ने काटे नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के तत्काल चालान काटे जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग जैसी गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों करने वाले 50 लोगों के चालान काटे हैं. पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सत्यापन न कराने पर वसूला 50 हजार का जुर्माना

इसके अलावा पुलिस किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ खोलाफ अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने 6 लोगों के चालान काट कर कुल 50 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है. पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन जल्द से जल्द कराएं और इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button