Haridwar NewsHighlight

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, दो स्मैक तस्करों को किया अरेस्ट

नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान जारी है. लक्सर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गितफ़्तार किया है.

दो स्मैक तस्कर अरेस्ट

पुलिस ने छापेमारी के दौरान लक्सर क्षेत्र से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है. आरोपियों की पहचान सुधीर और महताब के रूप में हुई है. दोनों आरोपी हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं.

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर लक्सर पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें