Dehradun NewsHighlight

अवैध खनन पर पुलिस सख्त, छापेमारी के दौरान नौ वाहनों को किया सीज

क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ देहरादून पुलिस अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध खनन करने वाले नौ वाहनो को सीज किया है। पुलिस की छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है।

अवैध खनन पर पुलिस सख्त

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अवैध खनन करने वालों के खिलाफ थाना प्रेमनगर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कोल्हू पानी, कोटड़ा संतौर में पट्टे की आड़ में सात टैक्टर-ट्राली और दो पिकअप वाहन अवैध खनन करते हुए पाए गए।

छापेमारी के दौरान नौ वाहनों को किया सीज

पुलिस की टीम ने अवैध खनन में लिप्त नौ वाहनों को सीज कर दिया है। बता दें पिछले कुछ समय से पुलिस अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। पुलिस के इस एक्शन के बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें