UttarakhandDehradun News
नदी के बहाव में बीच टापू पर फंसा युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जनपदों में भूस्खलन के चलते मार्ग अवरुद्ध हैं तो कई जगह नदी नाले उफान पर हैं। सेलाकुई में शिव नगर बस्ती के पास एक युवक स्वारना नदी के बहाव में बीच टापू पर फंस गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
नदी के बहाव में बीच टापू पर फंसा युवक
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। सेलाकुई की स्वारना नदी का जल स्तर बढ़ने से एक युवक स्वारना नदी के बहाव में बीच टापू पर फंस गया। सूचना पाकर सेलाकुई के थानाध्यक्ष ने तत्काल अपनी टीम को मौके के लिए रवाना किया।
नदी के पास न जाने की अपील
सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई ने उप निरीक्षक मुकेश नेगी को रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर भेजा। नदी में फंसे युवक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद नदी किनारे बसे सभी लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की जा रही हैं।