HighlightRudraprayag News

केदारनाथ : भ्रामक सूचनाओं पर ना करें विश्वास, पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बर किए जारी

केदारनाथ में बादल फटने के बाद से कई लोग रास्तों में फंस गए हैं। जिस कारण लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पुलिस-प्रशासन ने लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास ना करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की मदद के लिए पुलिस के पास आएं।

भ्रामक सूचनाओं पर ना करें विश्वास

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 जुलाई 2024 की रात को केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग अतिवृष्टि के चलते हुए भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि काफी लोगों का बारिश के चलते और नेटवर्क न रहने के कारण अपने परिजनो से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। इनमें से रेस्क्यू के उपरान्त काफी लोगों का उनके परिजनों से सम्पर्क हो गया है। काफी लोग अपने घर सकुशल पहुंच भी गए हैं। कुछ जगहों पर ऐसी भी सूचनाएं चल रही हैं कि काफी लोग मिसिंग हैं। उन्होंने बताया कि जितने भी लोगों की सूचना हमारे पास है, लगभग सभी अपने घरों को पहुंच गए हैं। किसी भी तरह से अगर कोई भ्रामक सूचनाएं फैलाता है तो उस पर विश्वास न करें। अगर आपका परिजनों से सम्पर्क नहीं हो रहा है तो पुलिस से जरूर सम्पर्क करें।

पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बर किए जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस रुद्रप्रयाग में आपके सहयोग के लिए है। परिवारजनों से सम्पर्क न हो पाने का कारण ये है कि मौसम खराब है। जिसके चलत नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। इसलिए ऐसे में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें। जिला पुलिस व जिला प्रशासन के स्तर से हेल्पलाइन नंबर 01364-233727, 2331077, 297878, 297879, 233387, 7579257572, 8958757335, 8078687829, 7579104738 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर आप मदद ले सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें