Dehradun NewsHighlight

देहरादून में स्पा सेंटरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 61 स्पा सेंटर सील तो 32 का हुआ चालान

SPA CENTER RAIDराजधानी दून में स्थित स्पा सेंटरों में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दो दिन तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर अनियमितताएं मिलने के बाद पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला। इस दौरान कुछ स्पा सेंटरों में आने वाले लोगों का रिकॉर्ड नहीं था तो कुछ के सीसीटीवी कैमरा ही खराब थे।

61 स्पा सेंटर बंद

पुलिस ने कार्यवाही कर 61 स्पा सेंटरों को बंद करा दिया है तो वही 32 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट के तहत चालान हुआ है। इनसे पुलिस ने 2.70 लाख रुपये वसूले गए हैं। वहीं, वर्तमान में चल रहे स्पा सेंटरों में नियमों का पालन कराने के लिए एसएसपी ने सभी एसओ और एसएचओ को निर्देश दे दिए हैं।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि स्पा सेंटरों में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे तो कोई आने-जाने वालों का रिकॉर्ड नहीं रख रहा था। ऐसे में सभी एसओ-एसएचओ को मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

डिग्री वाले ही कर सकेंगे स्पा सेंटरों में काम

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा की दावा किया जाता है कि स्पा सेंटरों में प्रशिक्षित स्टाफ ही थेरेपी करते हैं। लेकिन, कई जगह छापेमारी के बाद ऐसा नहीं पाया गया। स्पा सेंटरों को निर्देशित किया गया है कि इनमें नियुक्त थेरेपिस्ट डिग्री धारक और डिप्लोमा धारक प्रशिक्षित व्यक्ति ही हो। कोई भी अकुशल थेरेपिस्ट या कर्मी काम नहीं करेंगे।

40 स्पा सेंटर संचालकों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं

पिछले साल एसएसपी ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, शहर में ऐसे करीब 40 स्पा सेंटर मिले, जहां काम करने वाली युवतियों और अन्य कर्मचारियों का सत्यापन ही नहीं कराया गया था। इन सभी को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा 21 सेंटर ऐसे बंद किए गए हैं, जहां रजिस्टर मेंटेन नहीं किए गए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें