UttarakhandBig NewsDehradun News

लॉज और होटलों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विकासनगर के मुख्य बाजार में स्थित लॉज और होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एक लॉज से एक महिला और ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है लॉज में लंबे समय से देह व्यापर का धंधा चल रहा था।

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को विकासनगर बाजार में स्थित लॉज में देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर देर रात पुलिस की टीम ने बाजार में स्थित कई होटल और लॉज में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान टीम को एक लॉज में हो रही गतिविधियों पर शक हुआ तो टीम ने वहां के सभी कमरों की जांच की। जांच के दौरान एक कमरे से पुरुष और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले।

लंबे समय से चल रहा था लॉज में देह व्यापार का धंधा

पुलिस की टीम को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। टीम ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि लॉज संचालक ग्राहकों को विशेष सेवा देने के लिए लड़कियां मुहैया कराता है। तलाश के दौरान पुलिस को लॉज की छत से एक और लड़की मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि संचालक पिछले लंबे समय से लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा है।

दो को किया मौके से गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में सुल्तान सिंह (लॉज संचालक) निवासी टिहरी गढ़वाल और शमशेर सिंह राणा (ग्राहक) निवासी कालसी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ग्राहक कालसी क्षेत्र के एक गांव का प्रधान बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें