भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पुलिस ने खुलासा किया है। बता दे रविवार को आकांक्षा दुबे की वाराणसी के एक होटल में मृत पायी गई थी। जिसके बाद पुलिस इस केस में एक्ट्रेस की मौत की वजह की गुत्थी सुलझा रही थी।
पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
एक्ट्रेस की मौत के बाद एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच पुलिस ने बताया की आकांक्षा की मौत फांसी के फंदे से लटक कर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है। पुलिस ने बताया की एक्ट्रेस बाहर से पार्टी करके होटल रूम में पहुंची। साथ ही होटल का कमरा अंदर से बंद होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की क्रिमिनल एक्टिविटी शामिल नहीं है।
पुलिस एक्ट्रेस की मौत को सुसाइड बता रही है। हालांकि इस बात से एक्ट्रेस की मां इनकार कर रही है। वह अपनी बेटी की मौत की वजह सिंगर समर सिंह को मान रही है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एक्ट्रेस की मां ने लगाए सिंगर पर गंभीर आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की सोमवार को एक्ट्रेस की मां ने भोजपुरी सिनेमा के सिंगर और एक्टर समर सिंह पर केस दर्ज कराते हुए आकांक्षा की हत्या के आरोप लगाए थे। आकांशा की मां मधु दुबे के मुताबिक उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी बेटी की हत्या की गई है।
मधु दुबे ने बताया की सिंगर समर सिंह आकांक्षा को पिछले तीन सैलून से प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही अभिनेत्री के पैसे हड़पने की कोशिश कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर समर सिंह और आकांशा रिलेशनशिप में थे।
बेटी को बताया साहसी
एक्ट्रेस की मां के मुताबिक उनकी बेटी बहुत साहसी थी। वह सुसाइड जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती। एक्ट्रेस की मां ने आगे कहा की समर सिंह और सिंगर के भाई संजय सिंह ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। उन दोनों ने साजिश करके मेरी बेटी को मौत के घाट उतारा है।
फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी बनारस
बता दें की आकांक्षा “लायक हूं मैं नालायक नहीं” नामक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस गई हुई थी। जसके बाद बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर आकांक्षा एक होटल रूम में जाती दिखी। जहां अगले दिन आकांक्षा का शव संदिग्ध स्थिति में मिला।