Dehradun NewsHighlight

पुलिस ने चलाया अभियान, किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों से वसूला 39 लाख से अधिक का जुर्माना

देहरादून पुलिस ने आज सुबह होते ही शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू काम करने वालो का सत्यापन किया। पुलिस ने किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 394 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया।

किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों से वसूला जुर्माना

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने पीएसी बल के साथ मिलकर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 394 मकान मालिकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 39 लाख 40 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए ले गए थाने

देहरादून पुलिस ने मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 262 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लेकर पहुंची। जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 146 लोगों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 39 हजार 250 रूपये का जुर्माना वसूला।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें