Dehradun NewsHighlight

नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, नशे का आदी था बदमाश

नकबजनी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नशे नशे का आदी था. नशे की लत को पूरा करने के लिए बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

नकबजनी की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसम्बर को मामले को लेकर तरुण पुत्र राजेंद्र कुमार गोयल निवासी माजरा ने तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी ढ़ाकी में स्थित दुकान का शटर और अलमारी के ताले तोड़कर अज्ञात चोर नगदी और अन्य सामान चोरी कर ले गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास और आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को खंगाला. सीसीटीवी से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खुशहाल पुर तिराहे के पास से आरोपी को अरेस्ट किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया सामान और नगदी बरामद की.

आरोपी पूर्व में उक्त दुकान में कर चुका है काम

आरोपी की पहचान सनी पुत्र इरशाद निवासी धोबी बस्ती खुशहालपुर के रूप में हुई है. सनी ने पूछताछ में बताया कि वो नशे का आदी है. कोई काम न होने और अपने नशे की जरुरत को पूरा करने के लिए दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी ने कुछ दिन पहले जमनीपुर स्थित एक घर से चोरी किया जाना भी स्वीकार है. आरोपी ने बताया कि पहले वो उक्त दुकान में काम कर चुका है. इस वजह से उसे दुकान के विषय में सभी चीजों की जानकारी थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें