Pithoragarhhighlight

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने काटे 142 लोगों के चालान

पिथौरागढ़ पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए हैं. इसकी क्रम में पुलिस ने कुल 142 लोगों के चालान काटे.

पुलिस ने काटे 142 लोगों के चालान

एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की. बता दें पिथौरागढ़ पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले कुल 142 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की.

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में उन सभी व्यक्तियों को शामिल किया गया है जो सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार कर रहे थे या यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. चालान की कार्रवाई के तहत उन पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की चेतावनी भी दी गई है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button