Dehradun NewsHighlight

शराबियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, सार्वजनिक स्थान पर पीने वालों के काटे चालान

देहरादून में पुलिस शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 42 लोगों के थाने लेकर आई है. पुलिस ने सभी का पुलिस एक्ट में चालान किए है. इसके साथ ही सख्त हिदायत दी है.

शराबियों के खिलाफ पुलिस का अभियान

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस ने नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया. इसकी क्रम में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किए है.

सार्वजनिक स्थान पर पीने वालों के काटे चालान

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने रायपुर, राजपुर और मसूरी क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 42 लोगों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया. जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही कर चेतावनी देकर छोड़ा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें