Haridwar NewsBig News

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में किया गिरफ्तार

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में अरेस्ट किया।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी ने शनिवार सुबह गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचलित हो रहा है। सूचना पाकर मानव तस्करी निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। पुलिस की छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया।

आपत्तिजनक हालत में किया सात लोगों को अरेस्ट

पुलिस की छापेमारी के दौरान पाया गया कि गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार मौके से एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई।

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें