Dehradun NewsBig News

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, तीन करोड़ से अधिक की स्मैक के साथ एक तस्कर अरेस्ट

उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए सीएम धामी के उत्तराखंड ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने देर रात डोईवाला से एक तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 200 ग्राम की स्मैक बरामद की गई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

1 किलो 200 ग्राम की स्मैक के साथ तस्कर अरेस्ट

मंगलवार रात उत्तराखंड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने थाना रायवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए विंडलास रीवर वैली हरिद्वार रोड के पास से गजराज सिंह (50) पुत्र रामस्वरूप सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश को 1 किलो 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

देहरादून और पोंटा में करता था सप्लाई

आरोपी गजराज ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गई स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के धामपुर से लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि बरेली का तस्कर धामपुर तक इस माल को पहुंचाता था। उसके बाद पकड़ा गया आरोपी गजराज इस माल को आगे पोण्टा साहिब और देहरादून में अपने एजेंटों के माध्यम से बेचता था।

अन्य ड्रग्स तस्करों के नाम आए सामने

पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। पकड़ा गया आरोपी पेशे से पोंटा साहिब में पेंट के बुश बनाने का काम करता है। आरोपी ने बताया की दो साल पहले वो तस्करी के धन्धे में आया। आरोपी 2 सालों से बरेली व धामपुर से स्मैक लाकर पोंटा साहिब और देहरादून में अपने फिक्स एजेंटो को सप्लाई कर रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें