Haridwar NewsBig News

पुलिस ने बच्चा चोरी मामले में किया महिला समेत तीन को गिरफ्तार, बताया कितने में किया था सौदा

हरिद्वार में पुलिस ने बच्चा चोरी मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपित महिला एक नामी संस्थान में कार्य करती थी।

बच्चा चोरी मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से सात साल के बच्चे के चोरी मामले में पुलिस ने एक नामी संस्थान में काम करने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने एक लाख रुपए में एक महिला के साथ बच्चे का सौदा किया था।

एक लाख में किया था सौदा

महिला ने ये भी कबूला की उसने 30 हजार की रकम पहले ही ले ली थी। जिसके बाद चार से पांच दिन बाद महिला ने बाकी रकम लेनी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें