Dehradun NewsBig News

रायपुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार, बार डांसर थी मरने वाली

रायपुर हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आर्मी अधिकारी बताया जा रहा है। वहीं मृतका नेपाल की निवासी है।

रायपुर हत्याकांड मामले का खुलासा

बीते रविवार को एक युवती का शव लावारिश हालत में रायपुर क्षेत्र के सोडा सरोली में पड़ा मिला था। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की आरोपित रामेंदु उपाध्याय (42) निवासी प्रेमनगर पंडितवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है। उसकी तैनाती देहरादून के क्लेमेंट टाउन में है। जबकि युवती बार डांसर है। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।

दोनों के बीच थे अवैध संबंध

आरोपी रामेंदु उपाध्याय और युवती के बीच अवैध संबंध थे। दोनों की मुलाकात 2020 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी। युवती zizzi डांस बार सिटी सेंटर मॉल में बार डांसर की नौकरी करती थी। युवती सैन्य अधिकारी से शादी करने की चाह में देहरादून आई थी। आर्मी अधिकारी युवती से छुटकारा पाने से लिए उसे घुमाने के बहाने थानों रोड पर ले गया। वहां पहुंचकर उसने युवती की हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें