Dehradun NewsHighlight

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, कार सीज कर सिखाया सबक

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है.

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

युवकों का हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें कुछ युवकों द्वारा गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर हुड़दंग किया जा रहा था. उक्त वायरल वीडियो जैसे ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह तक पहुंचा. उन्होंने थाना प्रभारी कैंट को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

कार सीज कर सिखाया हुड़दंगियों को सबक

पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन से वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी एकत्रित की. जिसके बाद घटना में शामिल चार आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल होने वाले वाहन को MV Act में सीज कर दिया है.

आरोपियों का विवरण

  • प्रियांशु पुत्र राजकुमार निवासी हरियाणा
  • यश राणा पुत्र जसवीर राणा निवासी हरियाणा
  • कुणाल पुत्र अशोक निवासी उत्तर प्रदेश
  • सम्राट पुत्र संजय सिंह निवासी उत्तर प्रदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें