Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में पीएम मोदी की दहाड़, दे गए 18 हजार करोड़ की सौगात, संबोधन खत्म

devbhoomi news

देहरादूून : उत्तराखंड के 2022 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने और शंखनाद करने आज शनिवार को पीएम मोदी देहरादून पहुंचे। पीएम मोदी ने परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को संबोधित किया। गढ़वाली भाषा से पीएम ने अपना संबोधन शुरु किया। पीएम मोदी की दहाड़ से विपक्षी भी घबरा गए।

पीएम ने किया 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण 

इसी के साथ पीएम मोदी ने आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रदेश की जनता को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उत्तराकं इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित भी किया। इसे ‘विजय संकल्प रैली’ नाम दिया गया है और इसे राज्‍य में चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है।

देहरादून से दिल्ली का सफर होगा आसान

बता दें कि पीएम मोदी ने आठ हजार करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले दिल्‍ली देहरादून इकनामिक कारिडोर का माडल देखा। जिससे दिल्ली से देहरादून का सफरआसान होगा। 6 से 7 घंटे का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा. वहीं पीएम मोदी का संबोधन खत्म होगया है और पीएम मोदी सभी का आभार जताते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2007 से 2014 के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में 600 करोड़ रुपये के केवल 288 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। जबकि हमारी सरकार ने अपने 7 वर्षों में उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपये के 2,000 किलोमीटर से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। कोरोनकाल में उत्तराखंड में 50 से अधिक नए ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। आज प्रदेश मे नए मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, भावी पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें