HighlightUttarakhand

प्रदेश के स्कूलों से लेकर सभी जनपदों में सुनी गई पीएम मोदी के ‘मन की बात’, सीएम धामी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वां संस्करण प्रसारण हुआ। इस दौरान प्रदेशभर में भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से आम से खास तक के साथ साथ सभी स्कूली बच्चों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

सीएम धामी नैनीताल में रहे मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। सीएम धामी ने कहा की पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम केवल मन की बात ही नहीं है। यह जन जन की बात है। इस कार्यक्रम से लोगों का उत्साह बढ़ा है। आगे सीएम धामी कहते हैं प्रधामंत्री ने मन की बात में उत्तराखंड का उल्लेख किया है। इस बार हिमालय के संरक्षण को लेकर वह मन की बात ंविं गंभीर दिखे।

विजयदशमी के अवसर पर हुई थी कार्यक्रम की शुरुवात: पीएम

रविवार ठीक 11 बजे पीएम मोदी ने मन की बात से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर मन की बात कार्यक्रम क शुरुवात हुई थी। आज यह कार्यक्रम 100 एपिसोड पूरे कर चुका है। यह महज कार्यक्रम नहीं है। मन की बात लोगों की सकरात्मकता का एक पर्व बन गया है।

देश की कमान मिलने के बाद आम जनता से कटा था संपर्क: पीएम

इस कार्यक्रम का हर संस्करण नया रहा है। मन की बात को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पूर्व में हुई चर्चा के बाद वैश्विक पहचान मिली। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गुजरात का सीएम होने के दौरान वह लोग और आम जनता के बीच रहकर कार्य करते थे।

मगर 2014 में देश की कमान मिलने के बाद उनका संपर्क आम लोगों से कट गया। जिससे उन्हें काफी खालीपन सा महसूस होता था। मगर मन की बात कार्यक्रम ने इस खालीपन की चुनौती से निकलने का समाधान दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें