Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: एक-दो नहीं, सात रैलियां करेंगे PM मोदी, ये है BJP की योजना

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चुनावी माहौल बनाने में जुट गई है। भाजपा की तैयारी एक-दो नहीं। बल्कि, सात रैलियां करने की तैयारी में है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। पीएम मोदी चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले कुमाऊं और गढ़वाल में एक-एक रैली होगी। चुनाव के दौरान पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कराई जाएंगी।

भाजपा ने पीएम मोदी की सात रैलियां प्रदेश में कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 4 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के देहरादून में होने वाली रैली की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही 24 दिसंबर को कुमाऊं मंडल में रैली तय की गई है। हालांकि, अब तक रैली के लिए स्थान तय नहीं हो पाया है। हल्द्वानी या रुद्रपुर मे से किसी एक स्थान पर यह रैली हो सकती है।

चुनाव के दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर, टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में पांच रैलियां की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 4 दिसंबर को देहरादून और 24 दिसंबर को कुमाऊं में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रैलियों की सफलता के लिए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। इन रैलियों के माध्यम से पार्टी पूरे चुनावी माहौल को बदल देगी। पीएम मोदी की रैलियों को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी तैयारी में जुट गया है। उन्होंने कहा कि ये रैलियां ऐतिहासिक होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें