HighlightPithoragarh News

पीएम मोदी का पिथौरागढ़ में होगा भव्य स्वागत, 20 स्थानों पर की जाएगी पुष्प वर्षा

पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम के दौरे को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिथौरागढ़ में 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा।

20 स्थानों पर पुष्प वर्षा से होगा पीएम मोदी का स्वागत

पिथौरागड़ में जहां एक ओर पीएम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री का 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही भिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम की सुरक्षा के लिए 1200 जवान तैनात रहेंगे।

पीएम को पहनाए जाएंगे रंगा-ब्यंथलो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पारंपरिक परिधानों, वाद्य यंत्रों, छोलिया नृत्य के साथ किया जाएगा। बता दें कि पीएम को परंपरागत परिधान रंगा-ब्यंथलो (परिधान और पगड़ी) भी पहनाई जाएगी। आदि कैलाश पहुंचने पर पीएम का स्वागत परंपरागत वेशभूषा में किया जएगा।

VVIP आगमन पर बंद रहेगी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही

बता दें कि स्पोर्ट्स मैदान में वीआईपी सिटिंग व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा घेरा डी के बाहर दाहिनी ओर बने मंच और उसके सामने सोफा पर वीआईपी के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही वीवीआईपी के आगमन के लिए निर्धारित किए गए समय पर सड़क मार्ग से सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें