International News

khamenei के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM Modi ? ईरान ने भेजा बुलावा

ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के दौरान मारे गए थे। हालांकि जंग के समय उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। अभ जंग खत्म होने के बाद उनके लिए शोक कार्यक्रम रखा गया है। इसी को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलावा भेजा है। राजनयिक सूत्रों से ये जानकारी मिली है।

खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी को आया बुलावा! Al khamenei Funeral

तीन दशकों तक खामेनेई ने ईरान पर शासन किया। 28 फरवरी को वो इजराइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर किए गए हमलों में मारे गए थे। राजनयिक सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए मोदी को आमंत्रित किया है।

पांच से नौ जुलाई तक चलेंगी खामनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम

दरअसल खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में पांच जून से शुरू हो जाएंगी। जो कि नौ जुलाई तक चलेगी। पांच, छह और सात जुलाई को तेहरान और कुम में कार्यक्रम आयोजित होंगे। तो वहीं अंतिम कार्यक्रम नौ जुलाई को मशहद शहर में होगा।इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भी इन्वाइट किया गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण मिलने की पुष्टि भारत की तरफ से नहीं हुई है।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी?

ईरान ने विदेश मंत्रालय को ये बुलावा भेजा है। हालांकि इसको लेकर भी पुष्टि नहीं हुई है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें