Uttarkashi NewsBig News

टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे पल-पल की अपडेट

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 13 दिनों से 41 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। आज रेस्क्यू ऑपरेशन का 14वां दिन है। श्रमिकों को सुरंग से निकालने के लिए जद्दोजहद जारी है। वहीं पीएम मोदी भी रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

पीएम मोदी ने ली सीएम से रेस्क्यू अभियान की अपडेट

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर पीएम मोदी बेहद संवेदनशील हैं। उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधा के संबंध में जानकारी ली।

सीएम धामी ने उन्हें बताया कि केंद्रीय एजेंसियां, प्रदेश प्रशासन एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीमें सारे विकल्पों पर कार्य कर रही हैं। हम शीघ्र ही श्रमिकों को सुरक्षित बहार निकालेंगे।’

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टनल हादसे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी हर रोज मुख्यमंत्री पुस्जकार सिंह धामी से फोन पर सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू अभियान की अपडेट लेते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें