फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सम्मानित किया है। वहीं पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को धन्यवाद दिया। बता दें कि फ्रांस का यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि, भारत- फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक एक गर्मजोशी भरा कदम। पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरूस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ किया डिनर
बता दें कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस में अपने आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के लिए बुलाया। इसदौरान पीएम का स्वागत फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने किया।