उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने नौ आग्रह किए हैं। प्रधानमंत्री ने ये आग्रह ना केवल उत्तराखंड वासियों से किए हैं बल्कि उत्तराखंड आने वाले हर शख्स से किए हैं। इसमें से पांच आग्रह उन्होंने उत्तराखंड वासियों से किए हैं तो वहीं चार आग्रह उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से किए हैं।
PM मोदी ने उत्तराखंड वासियों से किए ये आग्रह
- 1. पीएम मोदी ने कहा है कि आपकी बोली भाषा काफी अहम है। उत्तराखंड के लोग अपने लोगों को अपनी बोली भाषा सिखाएं।
- 2. उत्तराखंड के लोग पर्यावरण प्रेमी है। यहां हर महिला मां नंदा का रूप है। प्रकृति के रक्षक के रूप में एक पेड़ माता के नाम को आगे बढ़ाना है।
- 3. उत्तराखंड में धारों की पूजा होती है। पानी की पूजा करें और नदी व नौलों का संरक्षण करें।
- 4. अपनी जड़ों से जुड़े रहें। अपने गांव जाएं और रिटायरमेंट के बाद अपने गांव जाएं।
- 5. गांव के पुराने घरों को बचाएं। इन्हें भूले नहीं बल्कि होम स्टे बनाएं।
पीएम ने पर्यटकों से किए चार आग्रह
- 1. पीएम मोदी ने देवभूमि में आने वाले पर्यटकों ले आग्रह किया है कि उत्तराखंड आएं तो स्वच्छता को सबसे ऊपर रखें।
- 2. वोकल फॉर लोकल – यात्रा के कुल खर्च में से 5 फीसदी स्थानीय उत्पाद पर खर्च करें।
- 3. पहाड़ पर जाएं तो नियमों का पालन करें।
- 4. धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों का यात्रा से पहले पता करें इस से आपकी यात्रा और बेहतर होगी। उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाना है।