Big NewsDehradun

PM Modi Dehradun Visit: पीएम मोदी ने गढ़वाली से की संबोधन की शुरुआत, पढ़ें क्या-क्या कहा

PM Modi Dehradun Visit LIVE: उत्तराखंड आज अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम प्रदेशवासियों को 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM ने प्रदेशवासियों को दी रजत जयंती की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत पहाड़ी भाषा से की। पीएम ने कहा दीदी भुल्यों, दाणा सयाणों आप सभी तैं म्यार नमस्कार। प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को मंच से रजत जयंती की बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से गहरा लगाव है। पीएम ने कहा कार्यक्रम स्थल में आने से पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसकी पीएम ने मंच से सरहाना की। पीएम ने कहा कार्यक्रम स्थल में आने से पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसकी पीएम ने मंच से सरहाना की। पीएम ने कहा 25 सालों में उत्तराखंड की सड़कों की लंबाई दोगुनी हो गयी है। आज हवाई जहाज में आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ गयी है। पीएम ने कहा 25 सालों में प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज की संख्या बढ़ी है।

पीएम ने कहा कि जब हमारा लक्ष्य स्पष्ट होता है, तो उस तक पहुंचने का मार्ग भी अपने आप दिखने लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मंदिरों और आश्रमों को ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, जिससे धार्मिक पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, आयुर्वेद केंद्र और होमस्टे विकसित किए जाने चाहिए, ताकि विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाएं मिलें और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हों। पीएम ने कहा उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन की संभावना रही है। प्रदेश में अब कनेक्टिविटी सुधर रही है। पीएम ने कहा मुझे ख़ुशी है कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा में भी लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मंच से पीएम मोदी ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

dehradun news

उत्तराखंड के लोगों को दी 8140 करोड़

प्रधानमंत्री 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें 930 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सीएम धामी ने शॉल उढ़ाकर किया PM का स्वागत

मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम को ओंकारेश्वर ऊखीमठ का स्मृति चिह्न भी दिया। बता दें मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी मौजूद हैं।

dehradun news

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। वहां पहुंचकर पीएम वहां उपस्थित आम जनता से संवाद कर रहे हैं।

dehradun news
जनता से संवाद कर रहे PM

FRI पहुंचे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी FRI पहुंच गए हैं। जिसके बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जल्द ही प्रधानमंत्री जनता के बीच पहुंचेंगे।

IMA हेलीपेड पहुंचे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएमए हेलीपेड पहुंच गए हैं। जल्द ही पीएम कार्यक्रम स्थल के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर FRI Dehradun पहुंचेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोग पहुंचे हैं।

PM Modi उत्तराखंड को देंगे 8140 करोड़ से अधिक की सौगात

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री 8260 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।
पीएम जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सब स्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र तथा हल्द्वानी स्टेडियम (नैनीताल) में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे। सोंग बांध परियोजना देहरादून को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराएगी, जबकि जमरानी परियोजना सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन में सहायक होगी। इसके अलावा जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र तथा विद्युत सब स्टेशन परियोजनाएं शामिल हैं।

उत्तराखंड को 25 साल पूरे होने पर PM Modi ने दी बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

अलर्ट मोड़ पर सुरक्षा एजेंसियां

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। आज 11:30 बजे देहरादून के एफआरआई पहुंचेंगे। 11:45 बजे पीएम उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 12:05 बजे पीएम विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi उत्तराखंड को देंगे 8140 करोड़ से अधिक की सौगात, यहां जानें क्या-क्या है शामिल

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button