Nainital News

पीएम मोदी की हल्द्वानी रैली की तैयारियां जोरों पर, CM ने किया स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

devbhoomi news

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर को होने वाली प्रस्तावित रैली स्थल का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा हल्द्वानी में 30 दिसंबर को होनी है, जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज जनसभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय पर रैली स्थल में सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की तैयारियां बहुत जोर शोर से चल रही हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुमाऊं के लिए हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी इससे पहले भी देहरादून में चुनावी शंखनाद कर गए। और साथ ही कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भर गए। अब पीएम कुमाऊं में हुंकार भरेंगे और लोगों से भाजपा को सीएम धामी को एक और मौके देने की अपील के साथ ही कई सौगातें देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें