National

PM Modi की हाई लेवल मीटिंग शुरू!, वैश्विक संकट के बीच कई अहम फैसलों की उम्मीद

विदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में मंत्रइपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बता दें कि ये इस साल की पहली बैठक है। पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम की ये हाई लेवल मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल हो सकता है। साथ ही तेल और गैस की किल्लत के बीच कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

विदेश से लौटते ही पीएम मोदी की मीटिंग शुरू

दरअसल शाम पांच बजे मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हुई। इसमें सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हैं। राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के बीच इस मीटिंग के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में ही रहने को कहा गया था।

विदेश से लौटते ही एक्शन में PM Modi!, आज शाम दिल्ली में हाई लेवल मिटिंग, ले सकते है बड़ा फैसला

बैठक में इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पीएम मोदी इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट, इससे निपटने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही LPG के रेट भी बढ़ सकते हैं। एनर्जी सप्लाई की लगातार दिक्कतों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। नीट पेपर लीक मामले में सरकार की किरकिरी हो रही है। ऐसे में इसको लेकर भी कुछ निर्णय लिया जा सकता है।

वैश्विक संकट के बीच हो रही ये बैठक

बताते चलें कि ये बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब वैश्विक संकट की वजह से भारत में काफी दिक्कते आ रही है। किल्लत के बीच सरकार पहले ही तेल की कीमतों को बढ़ा चुकी है। इसके अलावा ये बैठक पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी के प्रदर्शन पर भी हो रही है। कयास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट के बीच कुछ बड़ा निर्णय ले सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें