Big NewsUttarakhand

दीपावली पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति आ सकते हैं उत्तराखंड, चुनाव से पहले लेंगे बाबा केदार का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक बात फिर उत्तराखंड आ सकते हैं। अभी तक ये खबर केवल चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन इस बात को 21 अक्टूबर को तब बल मिला जब पीएम के मुख्य प्रधान सचिव ने केदारनाथ धाम पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।

चुनाव से पहले लेंगे पीएम बाबा केदार का आशीर्वाद

पीएम मोदी 30 दिनों के भीतर दूसरी बार उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। चर्चा को बल 21 अक्टूबर को मिला जब पीएम मोदी के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा ने केदारनाथ में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड सचिवालय से पीएमओ के कार्यक्रम की रूपरेखा के बाबत बातचीत हो गई है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेगी राष्टपति मुर्मू

सूत्रों के मुताबिक नौ नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उत्तराखंड आ रही हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू राज्य स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अथिति शामिल हो सकती हैं। वहीं पीएम मोदी चुनाव से पहले बाबा केदार का आशीर्वाद लेंगे। बता दें केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के मौके पर यानि 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें