Entertainment

Uma Ramanan Death: सुरों की मल्लिका उमा रामनन का निधन, 69 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Uma Ramanan Death: अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर छाने वाली सुरों की मल्लिका उमा रामनन(Uma Ramanan) का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। सिंगर की निथन की खबर के बाद उनके फैंस काफी हैरान है। फिलहाल निधन की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही सिंगर के अंतिम संस्कार की भी जानकारी सामने नहीं आई है।

उमा ने दुनिया को कहा अलविदा ( Uma Ramanan Death )

बता दें कि उमा के पति एवी रामानन भी एक गायक है। दोनों का एक बेटा विग्नेश रमनन हैं। सिंगर की मौत के बाद इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सदमें में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सिंगर के फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं।

6 हजार से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट

ट्रेंड क्लासिकल सिंगर उमा ने 35 सालों के अपने सिंगिग करियर में करीब 6000 से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट में गाया है। सिंगर का अखिरी गाना कन्नुम कन्नुम्थान कलंदाचू’ था। इस गाने को उन्होंने हरीश राघवेंद्र और प्रेमजी अमरेन के साथ अपनी आवाज दी थी। गायिका ने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। जिसमें एमएसवी, शंकर-गणेश, एसए राजकुमार, टी राजेंदर, देवा, श्रीकांत देवा, चिली, मणि शर्मा जैसे संगीतकार शामिल है। उमा ने हिंदी फिल्म प्लेबॉय में भी अपनी आवाज दी थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें