Pithoragarh News

पिथौरागढ़ : ससुराल आए युवक की कालीताल में डूबने से मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

devbhoomi news

पिथौरागढ़  उत्तराखंड में डूबकर मौत होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। समझ नहीं आ रहा लोग लापरवाही क्यों बरत रहे हैं। बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं, पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है लेकिन फिर भी लोग अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के बेरीनाग का है जहां हल्द्वानी से बेरीनाग अपने ससुराल आए युवक की कालीताल में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि यशवंत बिष्ट हल्द्वानी के रहने वाले हैं जो शनिवार को पिथौरागढ़, बेरीनाग अपने ससुराल आया था। वो अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से नगर से 6 किमी दूर कालीताल गया था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 30 साल थी जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।

यशवंत की मौत से ससुराल समेत उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं।एक साल पहले धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। दोनों ने सात जन्म जीने मरने की कसम खाई लेकिन उसे क्या पता था कि इतने जल्दी उसका पति उसका साथ छोड़ जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें