UttarakhandBig NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़: SBI के बैंक मैनेजर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गार्ड ने पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

एसबीआई के बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस (40) निवासी बिहार ने दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद से बैंक की शाखा में शोक छाया हुआ है।

40 प्रतिशत तक झुलस गया था बैंक मैनेजर

बता दें छह मई एसबीआई धारचुला में तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक क्षेत्री देहरादून ने बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। घटना से बैंक के साथ साथ बाजार में भी खलबली मच गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद 40 प्रतिशत जले बैंक मैनेजर को हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल रेफर किया गया।

दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा बैंक मैनेजर ने दम

लगातार हालत गंभीर होने के कारण बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवेस को दिल्ली के अपोला अस्पताल भेजा गया। 10 दिन जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद मंगलवार को मैनेजर ने दम तोड़ दिया। बता दें आरोपी गार्ड दीपक क्षेत्री पुलिस की हिरासत में है। घटना की जानकारी बैंक मैनेजर के परिजनों को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें