UttarakhandBig NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़: अपने ही परिवार के तीन लोगों का किया कत्ल, इलाके में सनसनी, युवक मौके से फरार

पिथौरागढ़ से अपने ही घर के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक युवक हत्या कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

युवक मौके से फरार

बता दें गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी (बहन) और बहु (भाभी) की हत्या कर दी। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें