UttarakhandBig NewsPithoragarh News

Pithoragarh news: परिवार की चार महिलाओं की हत्या के बाद आरोपी युवक ने लगाया मौत को गले, शव बरामद

Pithoragarh के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के युवक ने अपनी पत्नी सहित परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद सोमवार को मौत को गले लगा लिया है। आरोपी संतोष राम (40) का शव घटना के चार दिन बाद आज सोमवार को दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

Pithoragarh में परिजनों की हत्या के चार दिन बाद हुआ आरोपी का शव बरामद

बता दें पुलिस की पूरी टीम पिछले चार दिनों से आरोपित संतोष राम की खोजबीन कर रही थी। आरोपित परिजनों की हत्या के बाद फरार हो गया था। सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया की शव सड़ने लगा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये है मामला

गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के युवक संतोष राम ने अपनी पत्नी, ताई, बहन (ताई की बेटी) और बहु (भाभी) की हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पूरे हत्याकांड के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई थी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें