UttarakhandDehradun NewsHighlight

देहरादून: दबंगों के हौसले बुलंद, पेट्रोल भराने गए युवकों ने सेल्समैन को पीटा, वीडियो वायरल

प्रेमनगर में केरी गांव स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हो गया। वाहन सवार युवकों ने सेल्समैन के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पेट्रोल भराने गए युवकों ने की सेल्समैन की धुनाई

घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित की पहचान कुलविंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट करने वाले छात्र लॉ कॉलेज के हैं।

दो युवकों को किया गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपित हरियाणा, शामली और देहरादून के बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें