Dehradun NewsBig News

विकासनगर में हादसे का शिकार हुआ पिकअप वाहन, तीन लोगों की मौत, चालक की हालत गंभीर

विकासनगर से रोड एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा रविवार शाम करीब सात बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन छिबरौ पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में ड्राइवर समेत चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों का विवरण

एसडीआरएफ की टीम ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश, रोहित निवासी हिमाचल प्रदेश और मनमोहन सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें