पिथौरागढ़ में डीडीहाट-सीराकोट मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटना का शिकार हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पिथौरागढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट-सीराकोट मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मिट्टी ढुलान का काम कर रही थी पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक सीराकोट सड़क पर बारिश से जमा मिट्टी और मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा था। इसी काम में पिकअप लगी थी। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे मिट्टी फेंकते समय पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
वाहन को गिरता देख आस-पास काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक की पहचान दुर्गा सिंह बोरा (55) पुत्र खीम सिंह बोरा के रूप में हुई है। दुर्गा सिंह बोरा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी और दो बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।