Businesshighlight

Pi Coin Future: साल 2030 तक इतने डॉलर होगी पाइ क्वाइन की कीमत!, संभाल कर रखेंगे तो हो जाएंगे अमीर

Pi Network का Pi Coin वो क्रिप्टोकरेंसी जिसके पीछे लाखों लोग सालों से इंतज़ार में बैठे हैं। 2019 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से निकले कुछ ग्रेजुएट्स ने इसकी शुरुआत की थी। जिनका मकसद था एक ऐसा कॉइन जो मोबाइल से भी माइन हो सके बिना किसी हैवी सिस्टम या मोटे खर्च के।

2025 में जब Pi Network का ओपन मेननेट लॉन्च हुआ। तब से इसकी वैल्यू को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गईं। खासतौर पर ये सवाल कि 2030 में Pi Coin की कीमत आखिर कहां तक पहुंच सकती है? ऐसे में अगर आपके पास पाई क्वाइन है तो उसे संभाल कर रखने की जरूरत है क्योंकि साल 2030 तक इसकी वेल्यू(Pi Coin Future Value) काफी हाई होने वाली है।

ये भी पढे:- कब बढ़ेगा Pi Coin का दाम? किस महीने दिख सकता है उछाल?, एक्सपर्ट ने दी जानकारी

pi coin price PI Network price in india

2030 में Pi Coin की क्या हो सकती है कीमत? Pi Coin Future

मार्केट में अलग-अलग भविष्यवाणियां हैं। कुछ क्रिप्टो एक्सपर्ट मानते हैं कि 2030 तक Pi Coin Future कीमत $1.42 से $22 के बीच रह सकती है। कुछ और बारीक एनालिसिस इसे $67.8 तक जाता देख रहे हैं। वहीं अगर मार्केट में गिरावट आई या Pi का डेवलपमेंट उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ तो रेट $5.50 तक भी सिमट सकता है।

ये भी पढे:- एक हफ्ते में 35% रिटर्न…, दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी ने Bitcoin को छोड़ा पीछे, जानें Ethereum Price

CoinCodex जैसी साइट्स का कहना है कि 2030 तक Pi Coin की एवरेज कीमत $2.92 (Pi Coin Price)हो सकती है। जबकि CoinMarketCap ने $13.76 का(pi coin price prediction) अनुमान लगाया है। दोनों ही भविष्यवाणियां इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले सालों में बिटकॉइन का हाल्विंग, मार्केट का ट्रेंड और Pi का रियल-वर्ल्ड यूज़ कितना आगे बढ़ता है।

ये भी पढ़े:- Crypto Mining: पाई क्वाइन की तरह इन कॉइन्स को घर बैठे कमाए, सिर्फ फोन से होगी माइनिंग, मिलेंगे Bitcoin भी

कौन-से फैक्टर बढ़ाएंगे या गिराएंगे कीमत?

पाई क्वाइन की कीमत कुछ इन रियल फैक्टर्स पर टिकने वाली है।

  • डैप्स और रियल-वर्ल्ड यूसेज: अगर Pi पर ज्यादा से ज्यादा ऐप्स और यूज़ केसेज़ सामने आते हैं, तो इसकी मांग तेजी से बढ़ेगी।
  • एक्सचेंज लिस्टिंग: Binance जैसे बड़े एक्सचेंज पर अगर ये लिस्ट हो गया तो इसकी कीमत में उछाल आ सकता है।
  • कम्युनिटी बेस: 7 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स पहले से इस नेटवर्क का हिस्सा हैं – ये बड़ा पॉइंट है।
  • भारत जैसे देश: भारत में लोग तेजी से क्रिप्टो की तरफ बढ़ रहे हैं। अगर यहां Pi Coin को अपनाया गया, तो ग्रोथ की स्पीड कई गुना हो सकती है।

ये भी पढे:- Pi Coin Future Price: आपके पास इतने है Pi कॉइन तो बदलेगी किस्मत! 2025 में बन सकते हैं करोड़पति

क्वाइन को लेकर चुनौतियां भी हैं

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। पाई क्वाइन के लिए भी कुछ बड़ी चुनौतियां भी हैं।

  • 100 बिलियन टोकन 2028 तक मार्केट में रिलीज़ होंगे, जिससे कीमत में अस्थिरता बनी रह सकती है।
  • रेगुलेटरी अनिश्चितताएं यानी सरकारें क्या रुख अपनाएंगी। इसका भी असर पड़ेगा।
  • कई जानकार मानते हैं कि ये पूरी तरह डीसेंट्रलाइज्ड नहीं है। जो इसकी वैल्यू को कमज़ोर कर सकता है।

वर्तमान में पाई क्वाइन की कीमत pi coin price today

वर्तमान की बात करे तो coinmarketcap के मुताबिक इस वक्त पाई क्वाइन की वेल्यू $0.5968यानी 50.40 Indian Rupee (pi coin price today)है।

निवेशकों के लिए अलर्ट

2030 में Pi Coin कहां जाएगा ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसे लोग कितना अपनाते हैं। इसका यूज़ कितना होता है और मार्केट का मिजाज़ कैसा रहता है। अगर आप इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये ज़रूरी है कि खुद रिसर्च करें, एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी जोखिम क्षमता को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें।

Disclaimer: ये रिपोर्ट केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। क्रिप्टो मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव होता है। किसी भी निवेश से पहले अपने स्तर पर रिसर्च ज़रूर करें और विशेषज्ञ की सलाह लें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button