Big News : बारिश के बाद बढ़ी लोगों की मुश्किलें, यमकेश्वर में देवराना गांव में 32 घरों में आई दरारें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बारिश के बाद बढ़ी लोगों की मुश्किलें, यमकेश्वर में देवराना गांव में 32 घरों में आई दरारें

Yogita Bisht
2 Min Read
टूटा घर यमकेश्वर

प्रदेश में भारी बरिश का कहर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर जोशीमठ में दरारें आने का सिलसिला थम नहीं रहा तो वहीं अब पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में भी दरारों के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यमकेश्वर के देवराना गांव में 32 घरों में आई दरारें

प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर बरस रही है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के डांडामंडल क्षेत्र के देवराना गांव में हुई भारी बरसात के बाद कई मकानों में दरारें देखने को मिली हैं। मकानों में दो फीट चौड़ी दरारें आने के कारण करीब 32 परिवार खतरे की जद में हैं।

ग्रामीणों ने गांव के की विस्थापन की मांग

ये दरारें गांव के एक या दो घरों में नहीं बल्कि 32 घरों में देखने को मिली हैं। जिस से आधे से ज्यादा परिवार खतरे की जद में हैं। जिस कारण लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से पूरे गांव के विस्थापन की मांग की है। ग्रामीणों की जानकारी मिलने के प्रशासन ने गांव में डेरा डाल दिया है।

गांव का मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गांव में सिर्फ घरों में ही नहीं रास्तों, मोटर मोटर मार्गों और खेतों में भी दरारें आई हैं। दरार आने के कारण गांव को मुख्य क्षेत्र से जोड़ने वाला मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके कारण गांव का संपर्क ऋषिकेश बाजार और ब्लाक मुख्यालय यमकेश्वर से टूट गया है।

खुले आसमान के नीचे रात बिताने के मजबूर लोग

गांव में तीन किलोमीटर के क्षेत्र में दरारें आई हैं। लोग रात खुले आसमान के नीचे गुजारने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय ग्रामीण भरोसा कंडवाल, राजेंद्र डोबरियाल ने अपना घर छोड़ दिया है। जबकि कई अन्य ग्रामीण भी इस से प्रभावित हुए हैं। लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।