Big News : नाबालिग को भगाने के मामले में सड़कों पर उतरे लोग, मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़े - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नाबालिग को भगाने के मामले में सड़कों पर उतरे लोग, मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़े

Yogita Bisht
2 Min Read
purola

उत्तरकाशी में नाबालिग को भगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी यमुना घाटी के बाजार बंद रहे। लोगों ने यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर आज विशाल जुलुस निकाला।

नाबालिग को भगाने की घटना से लोगों में आक्रोश

उत्तरकाशी के पुरोला में पिछले हफ्ते नाबालिग को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया था। तब से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखने को मिल रहा है। आज शनिवार को भी यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर व्यापारियों ने पूरी यमुनाघाटी के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जिसके बाद लोगों ने विशाल जुलूस निकाला।

purola

मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के साइन बोर्ड तोड़े

नाबालिग लड़की को भगाने के मामले को लेकर अब भी स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। शनिवार को व्यापारियों ने नगर में रैली निकाली। इसके साथ ही रैली निकालते हुए और प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए।

purola

शुक्रवार को भी किया गया था प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों का सत्यापन को तेजी से करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बाहर से आए लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानों को भी हटाने की मांग की। बता दें कि व्यापारियों ने शुक्रवार को भी नगरपालिका में बाहरी व्यापारियों की सही जानकारी न मिलने पर ईओ का घेराव किया था।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।