Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में लू से बेहाल हुए लोग, 43 पहुंचा पारा, इन जिलों में मिलेगी बारिश से राहत

मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है।

इन जिलों में मिलेगी बारिश से राहत

भीषण गर्मी के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में आंशिक बादलों के साथ तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

43 पहुंचा पारा

बता दें राजधानी देहरादून में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक पॉइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर रहने से बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें