HighlightDehradun News

पानी की कमी से दून में लोग परेशान, जल संस्थान के दफ्तर पहुंच किया प्रदर्शन

प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ पानी की समस्या भी आमजन को काफी परेशान कर रही है। गर्मी के कारण वाटर लेवल कम होने से जल संस्थान जल आपूर्ति करने में असमर्थ दिखाई पड़ रहा है ताजा मामला राजपुर रोड वार्ड नंबर 4 का है जहां से लगातार पानी की समस्या देखने को मिल रही है। लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर पानी की समस्या को दूर करने की मांग की है।

पानी की कमी से दून में लोग परेशान

उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने अब तक के पुराने अधिकतम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून में जून की गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे में देहरादून शहर में जलापूर्ति करने वाली नदियों के साथ-साथ ग्राउंड वाटर लेवल भी लगातार गिरता जा रहा है। जिस कारण शहर वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियां भी उठानी पड़ रही है। देहरादून में वैसे तो कहीं वार्डों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

मुख्य स्थान जहां पानी की समस्या है

  • 1 किशनपुर (डायवर्सन से नीचे)
  • 2 कठबंगला
  • 3आंशिक (कैनाल रोड)
  • 4 शनि देव मंदिर के आगे (गब्बर सिंह बस्ती)
  • 5 ढाक पट्टी गांव (राजपुर)

जल संस्थान के दफ्तर पहुंच किया प्रदर्शन

देहरादून के वार्ड नंबर 4 के लोग भी पानी की समस्या से काफी परेशान है। इसको लेकर स्थानीय लोग उत्तराखंड जल संस्थान के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। क्षेत्र की निवर्तमान पार्षद उर्मिला थापा के नेतृत्व में लोगों ने पानी की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा यदि हमारी समस्या का समाधान नहीं होता तो हम कल से जल संस्थान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

पानी की कमी की जल संस्थान ने बताई वजह

पानी की समस्या को लेकर लोग लगातार जल संस्थान में शिकायतें भी कर रहे हैं। पानी की किल्लत को लेकर जल संस्थान भी अपने-अपने तर्क दे रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि इस समय गर्मी ज्यादा हो रही है जिसके कारण जल स्रोतों में पानी काफ़ी कम हो गया है।

पहले 15 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती थी। लेकिन अब वो घटकर 5 एमएलडी हो गई है। जिससे पानी की समस्या बढ़ गई है और लोगों को परेशानी का सामना कर करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों में पानी की ज्यादा समस्या है जल संस्थान टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती लगातार टैंकरों से पानी की सप्लाई जारी रहेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें