UttarakhandBig NewsUttarkashi News

भारी बारिश के कारण पैदल मार्ग और पुलिया ध्वस्त, ग्रामीण टूटी ट्राली से नदी पार करने को मजबूर

भारी बारिश ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तबाही मचाई हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबर पहाड़ी जनपदों से सामने आई है। ताजा मामला उत्तरकशी का है। जहां पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर टूटी ट्राली के सहारे उफनती नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं।

टूटी ट्राली से नदी पार करने को मजबूर

उत्तरकाशी से महज पांच किलोमीटर दूर स्यूणा गांव के लोग लकड़ी की पुलिया बहने के बाद जर्जर तारों वाली ट्राली से सफर कर रहे हैं।आपको बता दें कि स्यूणा गांव का पैदल मार्ग भारी बारिश से बुरी तरह टूट गया है। इसके साथ ही आवागमन के लिए वैकल्पिक लकड़ी की पुलिया भी बनाई गई जो नदी में बह चुकी है। इस वजह से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर ट्राली से आवागमन कर रहे हैं।

प्रशासन पर लगाए लपरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बताया है। लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। कोई भी इसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के पास शिकायत लेकर जाओ तो वो झूठा आश्वासन देकर वापस लौटा देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलेक्ट्रॉनिक ट्राली की मांग की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें