UttarakhandDehradun NewsHighlight

पीसीसीएफ अनूप मलिक को बनाया वन विभाग का प्रभारी मुखिया, आदेश हुए जारी

वरिष्ठ आईएफएस अनूप मलिक को वन विभाग का प्रभारी हॉफ बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया है। बता दें इससे पहले संरक्षक पद को लेकर शासन में डीपीसी हुई थी।

PCCF अनूप मलिक को मिली हॉफ की कुर्सी

वन सचिव विजय यादव की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। अनूप मलिक के पास मुख्य परियोजना निदेशक जायका का भी प्रभार है। सोमवार देर शाम हॉफ के पद को लेकर डीपीसी भी हुई थी। जिसमें वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पीसीसीएफ अनूप मलिक के नाम पर ही मुहर लगाई गई।

IFS विनोद कुमार सिंघल हुए हॉफ की कुर्सी से रिटायर

बता दें इससे पहले हॉफ की कुर्सी को लेकर दो सीनियर आईएफएस राजीव भरतरी ओर विनोद कुमार सिंघल की लड़ाई हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक जा पहुंची थी। हाईकोर्ट के आदेश पर आईएफएस राजीव भरतरी को एक बार फिर हॉफ की कुर्सी सौंप दी गई थी। जिसके बाद विनोद कुमार सिंघल सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। हॉफ की कुर्सी से सिंघल 30 अप्रैल को रिटायर हो गए हैं। जबकि भरतरी भी 30 अप्रैल को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर रिटायर हुए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें