Pauri Garhwalhighlight

CM ने की शहीद स्मरण समारोह में शिरकत, 102 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मरण समारोह में भाग लिया। इस मौके पर सीएम ने 102.82 करोड़ की 11 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

CM ने किया 102 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम ने कार्यक्रम में 56.58 करोड़ की 6 योजनाओं का लोकार्पण और 46.24 करोड़ की 5 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल का नाम श्री गुणानंद के नाम पर रखने, नए सड़कों, पंपिंग योजनाओं, पशु सेवा केंद्र, अतिथि गृह, हेलीपैड और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

विदेशों में बढ़ रही पहाड़ी उत्पादों की मांग: CM

सीएम धामी ने स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और पारंपरिक पहाड़ी गतिविधियों जैसे ओखली में धान कूटना, सिलबट्टे पर चटनी पीसना और मट्ठा बिलोने में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों की मांग देश और विदेश में लगातार बढ़ रही है, इसलिए लोगों को स्वरोजगार अपनाना चाहिए।

CM DHAMI IN PAURI
सीएम धामी ने सिलबट्टे पर पीसी चटनी

जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा सैन्य धाम

सीएम धामी ने कहा कि देहरादून में बन रहा भव्य सैन्य धाम जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने पौड़ी जिले में चल रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया, जिनमें कंडोलिया में 100 मीटर ऊंचा झंडा, जनरल बिपिन रावत पार्क, सतपुली झील और धारी देवी पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण शामिल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button