UttarakhandHighlightPauri Garhwal News

पौड़ी पुलिस ने किए 12 लाख के खोए फोन बरामद, वापस पाकर मालिकों के चेहरे खिले

पौड़ी पुलिस ने जिले के विभिन थाना क्षेत्रों में खो गए 61 मोबाइल फोनों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। इन मोबाइल की कीमत करीब 12 लाख बताई जा रही है। मोबाइल फोन बरामद होते ही इन्हें संबंधित उपभोक्ताओं को सौंप दिए गए हैं। फोन खो जाने की गुमशुदगी जिले भर के विभिन्न थाना व कोतवाली में लोगों ने दर्ज करवाई हुई थी।

एसएसपी ने जिलेभर में चलाया अभियान

एसएसपी श्वेता चौबे ने इसके लिए जिलेभर में अभियान चलाया और सीआईयू टीम कोटद्वार ने इन मोबाइल फोनों को बरामद करवाने का काम किया। खोए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने भी राहत की सांस ली। जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने की काफी शिकायतें दर्ज थी। गुमशुदा मोबाइल फोनों के गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र सीआईयू कोटद्वार को सौंपे गए।

पुलिस ने किए 12 लाख के खोए फोन बरामद

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि इन गुमशुदा मुबाइल फोन की बरामदगी के लिए टीम ने अलग-अलग कंपनियों के 61 मोबाइल फोन आईएमईआई नंबरों के ट्रेस कर बरामद किए। बरामद फोनों को एसएसपी ने संबंधित मोबाइल धारकों को सौंपने दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने करीब 12 लाख कीमत के फोन अब तक बरामद कर लिए है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें