Uttarakhand

पौड़ी: भारी बारिश के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, गहरा रहा पानी का संकट

प्रदेशभर के कई जनपदों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पौड़ी शहर में भारी बारिश के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक पेयजल योजनाओं से पानी ढोना पड़ रहा है।

भारी बारिश के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

बता दें पौड़ी शहर में नानघाट पेयजल योजना से पिछले तीन दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। भारी बारिश के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस वजह से ग्रामीण प्राकृतिक पेयजल योजना से पानी ला रहे हैं। हालांकि जल संस्थान विभाग का दावा है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक कर पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।

जल्द सुचारु की जाएगी पानी की आपूर्ति

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके रॉय का कहना है कि अत्यधिक बारिश से नानघाट पेयजल योजना के पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विभाग लाइन को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक कर पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें