Big NewsPauri Garhwal

पौड़ी: श्रीनगर में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली से उड़ाया

khabar ukपौड़ीः श्रीनगर के शक्तिविहार में गोली चलने की खबर है। शक्तिविहार में एक व्यक्ति सड़क पर बंदूक के साथ पड़ा नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी में तैनात हरीश चंद्र मैठाणी पूर्व सैनिक थे। वो शक्तिविहार में रहते हैं। आज सुबह उन्होंने अचानक ही खुद को गोली से उड़ा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हरीश चंद्र मैठाणी यूनिवर्सिटी में तैनात था। आज सुबह उसने सड़क पर आकर खुद को गोली मार दी। वो पूर्व सैनिक थे। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि उसने खुद को गोली क्यों मारी। पूर्व सैनिक का शव गन के साथ सड़क पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहां कुछ लोग भी जमा हैं। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।

Back to top button