Entertainment

Border 2 box office day 4: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही बॉर्डर 2, किया इतना कलेक्शन

Border 2 box office day 4: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी वाली मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के समय पर रिलीज़ हुई। आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले ही दिन इस फिल्म ने 30 करोड़ से खाता खोला था। पहले दिन के बाद से ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ। तो वहीं वॉर एक्शन ड्रामा ने इस फिल्म ने रविवार को 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को फिल्म को गणतंत्र दिवस का पूरा फायदा मिल रहा है।

‘बॉर्डर 2’ ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़, तीसरे दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 54.5 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे तीन दिन का कुल कलेक्शन 121 करोड़ रुपये पहुंच गया।

‘बॉर्डर 2’ की चौथे दिन के लिए एडवांस बुकिंग (Border 2 Advance Booking Day 4)

अनुराग सिंह की डायरेक्ट की गई फिल्म ने 25 जनवरी को रात 11 बजे तक चौथे दिन के लिए 27.05 करोड़ ग्रॉस की एडवांस बुकिंग की। जिसके चलते रिलीज के चौथे दिन यानी रिपब्लिक डे पर मूवी ने छप्पर फाड़ कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक 1.30 बजे तक फिल्म ने 13.27 करोड़ कमा लिए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक फिल्म के आंकड़ों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट) करोड़ में

  • पहला दिन 30 करोड़
  • दूसरा दिन 36.5 करोड़
  • तीसरा दिन 54.5 करोड़
  • चौथा दिन 13.27 करोड़ (दोपहर 1.30 बजे तक के आंकड़े)
  • टोटल 134.27 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें