NationalHighlight

Padma Awards 2026 Winners List: धर्मेंद्र, रोहित शर्मा को भी सम्मान, देखें पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026 Winners List: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 131 पद्म पुरस्कार की मंजूरी दी है। जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 19 महिलाएं शामिल है। तो वहीं विदेशी नागरिकों, NRI और भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की कैटेगिरी में छह लोग शामिल हैं। साथ ही 16 ऐसे लोग भी है जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2026 Winners List: धर्मेंद्र, रोहित शर्मा को भी सम्मान, पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी लिस्ट

इस बार पद्द पुरस्कार में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केटी थॉमस, अलका याज्ञनिक, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत शामिल हैं।

‘पद्म विभूषण’ की पूरी लिस्ट पढ़ लीजिए

Dharmendra
  • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत),कला, महाराष्ट्र,
  • के टी थॉमस,जनसंपर्क,केरल,
  • एन राजम, कला,उत्तर प्रदेश,
  • पी नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा,केरल
  • वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत),जनसंपर्क,केरल

पद्म भूषण की पूरी लिस्ट

गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस के एम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन, विजय अमृतराज को भी इस बार ‘पद्म भूषण’ दिया जाएगा।

Dharmendra
Dharmendra

पद्म श्री की पूरी लिस्ट

पद्म श्री के लिए 113 नामों की घोषणा की गई। इसमें भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, मरणोपरांत अभिनेता सतीश शाह, एक्टर आर माधवन आदि इस लिस्ट में शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें